बाराबंकी में रोडवेज बस पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, दबकर पांच शिक्षकों समेत छह यात्रियों की मौत

Must Read

Barabanki: यूपी में बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज बस पर अचानक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया. इसमें दबकर पांच शिक्षकों समेत छह यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं. मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर यात्रियों को बाहर निकाला है. सभी को अस्पताल भेजा गया है. जिले के वरिष्ठ पुलिस- प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.

बस में फंसे कुछ यात्रियों को जल्द से जल्द निकाला गया

यहां दहशत और अफरातफरी के बीच बचाव कार्य चल रहा है. फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जेसीबी बुलाई गई है, अधिकारियों के मुताबिक बस में फंसे कुछ यात्रियों को जल्द से जल्द निकाला गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अधिकत्तर लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिन्हे अस्पताल भेजा गया है. घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया गया है.

60 यात्रियों से भरी यह बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी

शुक्रवार की सुबह से ही यहां तेज बारिश हो रही है. बारिश की वजह से विशाल बरगद का पेड़ रोडवेज बस पर गिरा है. 60 यात्रियों से भरी यह बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी. हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी. पेड़ इतना भारी था कि बस की छत पिचक गई थी. दुर्घटना की सूचना पाकर यात्रियों के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This