‘The Bengal Files’ का पहला गाना ‘किचुदिन मोने मोने’ रिलीज़, दिखीं हिंदू नरसंहार की डरावनी घटनाएं

Must Read

Mumbai: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहला गाना ‘किचुदिन मोने मोने’ रिलीज़ हो गया है. पार्वती बाउल द्वारा गाए और कंपोज किए गए गाने को पारंपरिक बंगाली माहौल में बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है. यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विवेक अग्निहोत्री ने इस गाने को बताया बेहद प्रभावशाली

यह गाना डायरेक्ट एक्शन डे के दर्द को एक दिल छू लेने वाले संगीत के जरिए पेश करता है. विवेक अग्निहोत्री ने इस गाने को बेहद प्रभावशाली बताया है. उनका मानना है कि यह खुद में फिल्म की तीव्रता को पूरी तरह से लिए हुए है और हिंदू नरसंहार की डरावनी घटनाओं को पेश करता है. विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद उनकी सच सामने लाने वाली ट्राइलॉजी का आखिरी चैप्टर है.

ट्रेलर ने सच्चाई की झलक देते हुए दर्शकों को झकझोर दिया

एक तरफ जहां फिल्म के टीजर ने पूरे देश को हैरान कर दिया था. वहीं, दूसरी तरफ सामने आए ट्रेलर ने सच्चाई की झलक देते हुए दर्शकों को झकझोर दिया है. अब उस दर्दनाक दिन की भावनाओं को और गहराई से महसूस कराने वाले गाने ‘किचुदिन मोने मोने’ को रिलीज कर दिया गया है. ‘द बंगाल फाइल्स’ को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है.

5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘The Bengal Files’

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं, यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है. यह विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रायोलॉजी का हिस्सा है. जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ भी शामिल हैं. यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसे भी पढें. रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, मजलिस में जा रहे थे दोनों

Latest News

गाजियाबाद में बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक, योगी ही होंगे UP के अगले मुख्यमंत्री, विपक्ष पर साधा निशाना

Brajesh Pathak In Ghaziabad: गाजियाबाद पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी...

More Articles Like This