रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, मजलिस में जा रहे थे दोनों

Must Read

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गुरूवार को सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार हसन (60) और भतीजा अमीरुल हसन (57) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर भिजवाया. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है.

सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची

अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना के प्रभारी तनुज पाल के मुताबिक, थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में हुई इस घटना की सूचना सुबह करीब 4.30 बजे मिली थी. इसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची. घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर भिजवाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

टक्कर मारने के बाद बस लेकर भाग निकला चालक

उनके पास मिले कागजात से उनकी पहचान हसन पुत्र मुस्तफा और अमीरुल हसन पुत्र जैनुल हसन निवासी ग्राम, पोस्ट और थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है. दोनों चाचा- भतीजे हैं. ट्रामा सेंटर जगदीशपुर पहुंचे परिजनों के अनुसार, दोनों घर से सुबह 3 बजे के करीब सुल्तानपुर जनपद के मनिहारपुर में किसी मजलिस में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में हादसा हुआ. शवों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है. टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर भाग निकला. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे से रोडवेज बस की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढें. UP: जांच आयोग ने CM योगी को सौंपी संभल दंगों की रिपोर्ट, मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा

Latest News

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा उपाय

Ahoi Ashtami 2026: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई...

More Articles Like This