गिरिराज सिंह का पलटवार..,’ भाजपा ने किसको इस्तेमाल किया और किसको छोड़ा ये तो अखिलेश ही जानते होंगे!’

Must Read

Patna: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है.‎ पटना में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘किसको इस्तेमाल किया और किसको छोड़ा ये बात तो अखिलेश ही जानते होंगे.’ अखिलेश यादव ने भाजपा को इस्तेमाल कर छोड़ देने वाली पार्टी बताया था. इसी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बयान दे रहे थे.

इस्तेमाल चीज़ बहुत खतरनाक होती है

गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘पता नहीं कब उन्हें इस्तेमाल किया गया? वह जानते होंगे ‘यूज एंड थ्रो’.’ उन्होंने कहा कि ‘इस्तेमाल चीज़ बहुत खतरनाक होती है. किसको इस्तेमाल किया और किसको छोड़ा, ये बात अखिलेश ही जानते होंगे. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित में काम करती है और राष्ट्र के लिए कुर्बानी देती है.’ ‎

ममता बनर्जी की पार्टी का दुर्भाग्य है

अखिलेश यादव ने शनिवार को राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने बिहार गए हुए थे. उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महुआ मोइत्रा के एक बयान को लेकर कहा कि ‘ममता बनर्जी की पार्टी का दुर्भाग्य है. इतना घटिया बयान देने के बाद ममता बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन मांगें क्यों..?’

किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए

गिरिराज सिंह ने TMC को ‘मुड़ कटवा पार्टी’ बताते हुए कहा कि ‘जब उनके खिलाफ कोई चुनाव जीत जाता है, तो उसे लटका देते हैं. लेकिन, किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए. हमारे गांव की कहावत है सबसे ठठ्ठा, सबसे मजाक. लेकिन अब अगला शब्द नहीं कहूंगा, उससे मजाक नहीं करना चाहिए और यह मजाक बड़ा महंगा पड़ेगा.’

भारत का जो नागरिक नहीं है, वह वोट क्यों देगा?

चुनाव आयोग के तीन लाख लोगों को नोटिस भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘चुनाव आयोग ठीक ही कह रहा है कि भारत का जो नागरिक है, यही वोट देगा. भारत का जो नागरिक नहीं है, वह वोट क्यों देगा? अगर ये लोग भारत के नागरिक हैं तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव उनके बगल में खड़े होकर तीन लाख लोगों का सत्यापन कराएं. ‎

ये भी पढ़ें. पारिवारिक रिश्ते को सुधारने के लिए इन 2 राशियों को करने होंगे प्रयास, करें ये उपाय

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This