हेल्थ पॉलिसी लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, भविष्य में परेशानी से…

Must Read

Health Insurance : आज के समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं काफी ज्‍यादा सामने आ रही हैं और कई बार परिवार इलाज का खर्च नही उठा पाते. इसके साथ ही जानकारी देते हुए बता दें कि आज के समय में प्राइवेट अस्पतालों में छोटी सी सर्जरी से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज लाखों रुपये तक पहुंच सकता है. इस दौरान हेल्थ इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है. ताकि इलाज के समय कोई परेशानी न आए.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यदि परिवार के सभी सदस्य कवरेज में शामिल हों तो अचानक आने वाले मेडिकल खर्च से घबराने की जरूरत नहीं पड़ती. फिर भी आज के समय में हेल्थ पॉलिसी को एक सुरक्षा कवच माना जाता है. बता दें कि इन्‍हें लेने से पहले कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

क्लेम को लेकर भी होती है समस्‍या

इस पॉलिसी का सबसे पहला रूल कई बार लोग सिर्फ कम प्रीमियम देखकर पॉलिसी खरीद लेते हैं. लकिन इसे लेने के कुछ समय बाद क्लेम को लेकर काफी समस्‍या होती है. इसलिए पॉलिसी लेते समय सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि कवरेज कितना है और उसमें कौन-कौन सी बीमारियां शामिल हैं. अस्पताल में भर्ती होने, डे-केयर ट्रीटमेंट और प्री- व पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन खर्च कवर हो रहे हैं या नहीं.

कुछ आवश्‍यक बातें

इन सभी चीजों को मुख्‍य रूप से जरूर चेक कर लें. इसके साथ ही ये भी देखना जरूरी होता है कि बीमा कंपनी का नेटवर्क कितना बड़ा है और आपके शहर में उसके कितने अस्पताल जुड़े हैं. जानकारी देते हुए बता दें कि पॉलिसी खरीदने से पहले क्लेम सेटलमेंट रेशियो भी चेक करना जरूरी है. जिससे यह बात साफ हो कि कंपनी आसानी से क्लेम पास करती है या नहीं.

पॉलिसी में कई प्रकार के नियम और शर्तें

बता दें कि हेल्‍थ पॉलिसी लेते समय कई शर्तें और नियम होते हैं जिन पर लोग ध्यान नहीं देते. इस दौरान अगर इसकी की जाए कि पहले से मौजूद बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड कितना है. क्‍योंकि कई पॉलिसियों में शुरुआत के कुछ साल तक कुछ बीमारियों का कवर नहीं मिलता. इसके साथ ही रूम रेंट लिमिट और को-पेमेंट जैसी शर्तें भी ध्यान से पढ़नी चाहिए

ध्‍यान से पढ़ें सभी शर्तें

ऐसे में जानकारी देते हुए बता दें कि अगर यह लिमिट कम होगी तो क्लेम करते समय आपको जेब से पैसा देना पड़ सकता है. इसलिए पॉलिसी लेने से पहले उसकी सभी शर्तों को बाकी 3-4 कंपनियों की पॉलिसी से कंपयेर जरूर करें. क्‍योंकि सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला ही भविष्य में परेशानी से बचा सकता है.

इसें भी पढ़ें :- छत या बालकनी में उग गया पीपल का पौधा, तो न करें ये गलती, हो सकता है भारी नुकसान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This