पुतिन के ऑफर को जेलेंस्की ने ठुकराया तो मिला यह जवाब-‘सरेंडर करने के लिए नहीं बुलाया था?’

Must Read

Ukraine: रूस के हमले के बीच यूकेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बातचीत के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऑफर को ठुकरा दिया है. जेलेंस्की ने कहा है कि वह आतंकवादी की राजधानी मॉस्को नहीं जा सकते हैं. दरअसल, पुतिन ने जेलेंस्की को मॉस्को में मिलने के लिए बुलाया था. दोनों नेताओं के बीच शांति समझौते पर चर्चा होनी थी. इसी बीच जेलेंस्की का यह बयान सुर्खियों में है.

जेलेंस्की को मॉस्को में बातचीत के लिए किया था आमंत्रित

वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने जेलेंस्की को जवाब दिया है. कहा कि ‘जेलेंस्की को मॉस्को में बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था, न कि सरेंडर करने के लिए’…हालांकि जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि अगर पुतिन को उनसे बातचीत करनी है तो वह कीव आ सकते हैं. पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति जेलेंस्की और पुतिन पर आमने-सामने की बातचीत के लिए दबाव बना रहे हैं. इसी क्रम में रूस ने जेलेंस्की को मॉस्को आने और बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया था.

जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार-पुतिन

पिछले कुछ समय से यूक्रेन के शहरों पर रूस ने हमला तेज कर दिया है. इसी दौरान पुतिन ने कहा कि वह जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हे मॉस्को आना होगा. एक दिन पहले पेरिस में हुए सम्मेलन में जेलेंस्की ने पुतिन की तरफ से निमंत्रण मिलने की पुष्टि तो की लेकिन साथ ही कहा कि अगर आप चाहते हैं कि यह बैठक न हो, तो ही मुझे मॉस्को बुलाना चाहिए.

नहीं हो पा रहा है कोई फैसला

इधर, अमेरिका दोनों नेताओं के बीच डायरेक्ट बातचीत को तवज्जो दे रहा है. ट्रंप ने कुछ दिन पहले कहा था कि जेलेंस्की अमेरिका दौरे और यूरोपीय नेताओं से बातचीत के बाद पुतिन से मिलेंगे, लेकिन मॉस्को ऐसी शर्तें रख रहा है कि कोई फैसला नहीं हो पा रहा है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका में भी मौत से नहीं बच पाई यूक्रेन की युवती, अजीबो-गरीब घटना ने किया सबको हैरान?

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This