Mushroom Killer: ऑस्ट्रेलिया की ‘मशरूम किलर’ को उम्रकैद की सजा, जाने क्या था मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mushroom Killer:  ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने मशरूम किलर को उम्रकैद की सजा सुनाई है. सजा के तहत दोषी महिला को 33 साल बाद ही जमानत मिल सकेगी. ऑस्ट्रेलिया के इस मामले पर पूरी दुनिया की नजर थी, क्योंकि मामला ही कुछ ऐसा था. जिस तरीके से दोषी महिला एरिन पैटर्सन ने अपने पूर्व पति के माता-पिता की हत्या की थी, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

ये था मामला
दरअसल, एरिन पैटर्सन ने अपने पूर्व पति के माता-पिता सहित तीन लोगों को जहरीली मशरूम खिलाकर मार डाला था. जुलाई में 50 वर्षीय पैटर्सन को हत्या का दोषी करार दिया गया था और अब सोमवार को अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई. एरिन ने वर्ष 2023 में अपने पूर्व पति के माता-पिता और अंकल-आंटी को अपने घर खाने पर बुलाया था. इस बीच एरिन ने खाने में जहरीली मशरूम मिला दी, जिसे खाने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी. यह सनसनीखेज मामला पूरी दुनिया में मशरूम मर्डर के नाम से चर्चित हुआ. अभी तक इन हत्याओं के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है.

एरिन को 33 साल बाद ही मिल सकेगी जमानत
एरिन का दावा है कि उसने अनजाने में खाने में जहरीली मशरूम मिला दी थी. हालांकि, अदालत ने उसके दावे को नहीं माना. जिस वक्त महिला ने अपने पूर्व पति के परिवारवालों को जहरीली मशरूम खिलाकर मारा, उस वक्त उसका अपने पति से विवाद चल रहा था और बच्चों के खर्च को लेकर दोनों के बीच विवाद था. अदालत के आदेश के तहत 33 साल बाद ही एरिन को जमानत मिल सकेगी और उस वक्त वह करीब 83 साल की हो जाएगी. इस तरह एरिन का जीवन जेल के सलाखों के बीच गुजरेगा. हालांकि, अभी एरिन के पास सजा के खिलाफ अपील के लिए 28 दिन का समय बाकी है.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This