Kullu Landslide: कुल्लू में भूस्खलन, दो मकान ध्वस्त, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कुल्लूः सोमवार की देर रात कुल्लू जिले के निरमंड के घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में भूस्खलन से दो मकान जमींदोज हो गए. इस आपदा में चार लोगों की मौत हो गई,  जबकि तीन लोग घायल है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

देर रात करीब दो बजे शर्मानी में भूस्खलन की चपेट में आठ लोग आ गए. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को निरमंड अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष

  •  ब्रेस्टी देवी पत्नी शिव राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (50 वर्ष)
  •  चुन्नी लाल पुत्र स्व. शिव राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (32 वर्ष)
  • अंजू देवी पत्नी चुन्नी लाल गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (25 वर्ष)
  • भूपेश, गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (05 वर्ष)

लापता में एक बच्ची शामिल है, जिसकी पहचान कुमारी जागृति पुत्री चुनी लाल शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (08 वर्ष) के रूप में हुई है.

घायलों में ये लोग शामिल

  • शिवराम, केसी राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (52 वर्ष)
  • धर्म दास, केसी राम गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (48 वर्ष)
  • कला देवी, धर्म दास गांव, शर्मानी डाकघर घाटू तहसील निरमंड जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) (45 वर्ष)

घाटू पंचायत के प्रधान भोगाराम ने बताया कि उन्हें रात करीब दो बजे भूस्खलन से लोगों के मकान चपेट में आने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही वह घटना स्थल की ओर रवाना हुए. यहां पर आकर देखा तो मलबे में लोग दबे हुए थे. तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई.

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि हादसे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है. घायलों को निरमंड अस्पताल भेज दिया गया है. राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है. चार शव बरामद हो गए है.

Latest News

बेटे की मौत का लगा गहरा सदमा, निशानेबाज कोच जसपाल राणा के निधन के बाद मां ने भी ली अंतिम सांस

Jaspal Rana Mother Dies: मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा की मां का भी निधन हो गया है. उन्होंने...

More Articles Like This