गुजरात: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूर जिंदा जले, दो का चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire in Gujrat: गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार की सुबह पनोली जीआईडीसी स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई. यह हादसा भरूच के GIDC पानोली स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ. आग ने धीरे-धीरे एक बड़े हिस्से को अपनी जद में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच. फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में दो मजदूर जिंदा जल गए.

अधिकारी ने बताया

दरअसल, मेहसाणा जिले में रविवार तड़के एक उर्वरक संयंत्र में आग लग गई. इस हादसे में जलने से दो मजदूरों की मौत हो गई. इसके अलावा कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. मेहसाणा ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि समित्रा गांव के पास स्थित इस संयंत्र में तड़के करीब 3 बजे आग लग गई. उन्होंने बताया कि संयंत्र में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे दो लोगों की जलकर मौत हो गई. दो अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा  है.

हादसे के समय प्लांट में मौजदू थे 6 कर्मी, इनकी हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. मेहसाणा दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में उन्हें लगभग एक घंटे का समय लगा. आग पर काबू पाने के बाद दो मजदूरों के जले हुए शव बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि घटना के समय प्लांट में 6 मजदूर मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष और फूलचंद के रूप में हुई है, जो क्रमशः बिहार और महाराष्ट्र के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

LPG Supply: LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों के लिए उत्पादन कोटा तय

LPG Supply: देश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. कुल 63,810 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता निर्धारित की गई है.

More Articles Like This