बालाघाट: बिस्तर पर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां बालाघाट में कमरे में सोए पति-पत्नी का शव सोमवार की सुबह खून से लथपथ मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस लूट और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल घटना की जांच में जुटी हैं.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान मोहगांव के हार्डवेयर व्यापारी हेमंत बिसेन और उसकी पत्नी योगिता बिसेन के रूप में हुई है. दोनों की लाश उन्हीं के घर के कमरे में मिली है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुके हैं.

कमरे के अंदर मिला पति-पत्नी का शव

यह घटना कटंगी थाना क्षेत्र के मोहगांव की है. यहां रविवार की सुबह हार्डवेटर व्यापारी हेमंत बिसेन और उनकी पत्नी योगिता बिसेन का खून से लथपथ शव घर के कमरे में मिला. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बिसेन दंपत्ति की लाश उनके घर पर ही बिस्तर में पड़ी मिली.

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर की जांच-पड़ताल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जांच-पड़ताल की. मामला हत्या से जुड़ा माना जा रहा, लेकिन फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

घटना का कारण स्पष्ट नहीं 

बताया गया है कि रात 10 बजे तक सब ठीक था और खाना खाने के बाद दंपत्ति सो गए थे. इसके बाद क्या हुआ, यह किसी को पता नहीं है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच यह घटना हुई है. हालांकि, घटना किस कारण से हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

घटना को लेकर लोग लगा रहे तरह-तरह का कयास

क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित परिवार है और निकट में नांदी गांव में हार्डवेयर की दुकान संचालित थी. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि लूट या फिर प्रापर्टी विवाद का मामला हो सकता है. फिलहाल में पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की है. खून से सनी लाश होने से हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है. उधर, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This