भिवंडी के मासूम के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी देवदूत, उनकी दरियादिली के लोग हुए फैन

Must Read

Jaqueline Fernandez : वर्तमान समय में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने मानवता की मिसाल पेश कर हर किसी का दिल जीत लिया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वे एक ऐसे बच्चे से मिलीं जो एक रेयर बीमारी से जूझ रहा है. ऐसे में उन्‍होंने उस बच्चे और उसके परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के साथ मासूम के पूरे इलाज का खर्च उठाने की जिम्मदेारी भी ले ली. इस दौरान एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर  एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बच्चे के साथ खेलती और बातचीत करती नज़र आ रही हैं.

हाइड्रोसिफलस की गंभीर बीमारी का कर रहा सामना

जानकारी देते हुए बता दें कि मुंबई के भिवंडी के चव्हाण कॉलनी मे रहने वाले नासिर शेख का 11 महीने का बेटा मोहम्मद मेहबूब शेख जन्म से ही हाइड्रोसिफलस जैसी गंभीर बीमारी का सामना का रहा है. बता दें कि इस बीमारी में बच्‍चे के सिर में पानी भरने लगता है और इस कारण से सिर का आकार असामान्य रूप से बढ़ जाता है, फिलहाल इस मासूम के सिर का वजन लगभग 10 से 12 किलो तक पहुंच गया है.

अभिनेत्री ने देवदूत की तरह बढ़ाया हाथ

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नासिर शेख मज़दूरी कर अपने पांच बच्चों को पाल-पोस रहे हैं. इसके साथ ही उनके बीमार बेटे का इलाज भी चल रहा है. जिसका इलाज के लिए 15 से 20 से लाख का खर्च उठाना उनके लिए आसान नही है. ऐसे में इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हुसैन मंसुरी ने इस मुश्किल घड़ी में इसे समाज के सामने लाकर मदद की अपील की थी. बता दें कि ये कहानी बॉलिवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस तक भी पहुंची. इस दौरान उनके तक खबर पहुंचते ही उन्‍होंने बिना देर किए देवदूत की तरह मदद का हाथ बढ़ाया और मोहम्मद मेहबूब शेख के पूरे इलाज का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली.

स्थानीय नागरिक जैकलीन फर्नांडिस के हुए फैन

जानकारी के मुताबिक, उस बच्‍चे का इलाज वर्तमान में मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है. इसके साथ ही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस खुद अस्पताल पहुंचीं और बच्‍चे मिलने के साथ उसे प्यार व दुलार दिया. बता दें कि उनके इस मानवीय कदम से नासिर शेख और उनका पूरा परिवार भावुक होकर कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है.  इतना ही नही बल्कि स्थानीय नागरिकों ने भी जैकलीन फर्नांडिस की इस दरियादिली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके सहयोग से मासूम मोहम्मद जल्द स्वस्थ हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें :- टैरिफ विवाद के बीच भारत के लिए जापान से आयी खुशखबरी, जानकर चीन-पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक को लगेगी मिर्ची

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This