UP: ‘इन क्षेत्रों में तत्काल लगाएं स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी करने वाले…’, ऊर्जा मंत्री AK शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राजधानी लखनऊ में शक्ति भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा की. इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि 50 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी वाले फीडरों को चिह्नित करें. प्राथमिकता के आधार पर वहां स्मार्ट मीटर लगाएं. विजिलेंस की कार्रवाई भी की जाए. पुराने संविदाकर्मियों को हटाकर नए की तैनाती की जाए.

गरीब व छोटे उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी परेशान न करें

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देशित कि त्योहारों में अंधेरा या बिजली कटौती किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी. टीमें अपनी मर्जी से कहीं भी छापेमारी न करें. उन्होंने हिदायत दिया कि जहां विद्युत चोरी अधिक है, वहां कार्रवाई अवश्य की जाए, लेकिन कार्रवाई करते समय पारदर्शिता और जवाबदेही का पालन किया जाए. गरीब और छोटे उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी परेशान न किया जाए.

ससमय की जाए मरम्मत एवं ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाई लास एरिया में भी ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं. जहां पर 90 प्रतिशत उपभोक्ता विद्युत बिल नहीं दे रहे हैं, वहां पर भी मरम्मत एवं ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित की जाए, जिससे बिल देने वाले 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This