ईरान में रोजगार के लिए जाने वाले भारतीय नागरिकों को सख्त चेतावनी, जारी हुई यह एडवाइजरी..?

Must Read

New Delhi: नौकरी के झांसे में भारतीयों को ईरान बुलाकर अपहरण कर रिहाई के लिए उनके परिवारों से फिरौती मांगने की घटनाएं बढती जा रही हैं. अब भारत सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं. भारतीय नागरिकों को ऐसे रोजगार के वादों या प्रस्तावों के संबंध में कड़ी सतर्कता बरतने की सख्त चेतावनी दी गई है.

रोजगार के लिए तीसरे देशों में भेजा जाएगा…

विदेश मंत्रालय के मुताबिक रोजगार के झूठे वादे करके या यह आश्वासन देकर भारतीय नागरिकों को फुसलाया गया. उनसे कहा गया कि उन्हें रोजगार के लिए तीसरे देशों में भेजा जाएगा. ईरान पहुंचने पर इन भारतीय नागरिकों का आपराधिक गिरोहों द्वारा अपहरण कर लिया गया. उनकी रिहाई के लिए उनके परिवारों से फिरौती की मांग की गई.

कड़ी सतर्कता बरतने की सख्त चेतावनी

विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि इस संदर्भ में सभी भारतीय नागरिकों को ऐसे रोजगार के वादों या प्रस्तावों के संबंध में कड़ी सतर्कता बरतने की सख्त चेतावनी दी जाती है. विशेष रूप से यह ध्यान देने योग्य है कि ईरान सरकार भारतीयों को सिर्फ पर्यटन उद्देश्यों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देती है.

ऐसे झूठे रोजगार के प्रस्तावों को स्वीकार करने से पहले रहें सावधान

उन्होंने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि ‘ऐसे झूठे रोजगार के प्रस्तावों को स्वीकार करने से पहले सावधान रहें. विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि रोजगार या अन्य उद्देश्यों के लिए ईरान में वीजा-मुक्त प्रवेश का वादा करने वाले किसी भी एजेंट की आपराधिक गिरोहों से मिलीभगत हो सकती है, इसलिए भारतीय नागरिकों को ऐसे प्रस्तावों से बचने की सलाह दी गई है.’

इसे भी पढ़ें. टैरिफ विवाद के बीच भारत के लिए जापान से आयी खुशखबरी, जानकर चीन-पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक को लगेगी मिर्ची

Latest News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के पांचवें दिन बागेश्वरी मंदिर में स्कंदमाता दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के पांचवें दिन वाराणसी के बागेश्वरी मंदिर में मां स्कंदमाता के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.

More Articles Like This