Peru Gen Z Protests: नेपाल की तरह पेरू में भी युवा सड़क पर उतरे, झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल

Must Read

Peru: नेपाल की ही तरह पेरू में भी युवा सड़क पर उतर आए हैं. सभी भ्रष्टाचार, आर्थिक असुरक्षा और पेंशन सुधार कानून के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं. सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. जानकारी के मुताबिक दोनों ही विरोध प्रदर्शनों में कई समानताएं हैं. जेन जी का बैनर, सोशल मीडिया पोस्ट्स, मीम्स और एक साथ जुट कर विरोध का तरीका बहुत कुछ एक जैसा है.

सरकारी फरमान के कारण भीतर ही भीतर सुलग रहा था पेरू

नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी से चिंगारी भड़की थी, वहीं पेरू पिछले कुछ दिनों से सरकारी फरमान के कारण भीतर ही भीतर सुलग रहा था. राष्ट्रपति डिना बोलुआर्टे के खिलाफ माहौल बन गया था. ठीक वैसा ही जैसा नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ था. पेरू की राजधानी लीमा में सैकड़ों युवा 20 सितंबर को सड़कों पर उतरे. यह प्रदर्शन मुख्य रूप से जेन जी यानी नई पीढ़ी के युवाओं ने आयोजित किया.

500 लोग शहर के सेंटर में हुए थे एकत्र

जेनरेशन जी नामक एक युवा समूह की ओर से आयोजित यह विरोध-प्रदर्शन, संगठित अपराध, सरकारी पदों पर भ्रष्टाचार और हाल ही में हुए पेंशन सुधार के खिलाफ पेरू में बढ़ते सामाजिक असंतोष का हिस्सा है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 500 लोग शहर के सेंटर में एकत्र हुए थे. हाल ही में पेरू की कांग्रेस ने निजी पेंशन फंड में बदलाव किया, जिससे युवाओं को डर है कि उनकी भविष्य की बचत असुरक्षित हो जाएगी. साथ ही बढ़ती अपराध दर और सरकारी भ्रष्टाचार ने युवा वर्ग की बेचैनी बढ़ा दी है.

असंतोष बढ़ता देख पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सहारे अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया. एक जगह इकट्ठे हो गए. असंतोष बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और इस हिंसक झड़प में करीब तीन पुलिसकर्मी घायल हुए. रेडियो स्टेशन एक्सिटोसा के अनुसार उसके रिपोर्टर और एक कैमरामैन कथित तौर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से दागे गए छर्रों से घायल हो गए.

सरकार और संसद के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

नेपाल में भी इस महीने जेन जी के युवा कुछ ऐसे ही सक्रिय हुए. सरकार और संसद के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया. नेपाल में युवा नेतृत्व वाले इन प्रदर्शनों ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे और अंतरिम प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक को प्रभावित किया. दोनों देशों में युवा प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया, मीम्स और पॉप कल्चर प्रतीकों का इस्तेमाल किया.

इसे भी पढ़ें. ‘नवरात्रि से शुरू होगा आत्मनिर्भर भारत का नया अध्याय’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This