अलीगढ़ में भीषण हादसाः ट्रक और कार की भीड़ंत के बाद लगी गई, चार लोग जिंदा जले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aligarh Accident: यूपी के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना मंलवार को हुई. नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद आग लग गई. इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है.

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ में हुए हादसे में मासूम बच्चे व महिला सहित चार लोग जिंदा जल गए हैं. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई.

ग्रामीण एसपी अमृत जैन ने कहा…

इस हादसे के संबंध में ग्रामीण एसपी अमृत जैन ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि गोपी पुल पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई है. और दोनों गाड़ियों में आग लग गई है. पुलिस, दमकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई. घायलों को गाड़ियों से निकाला गया. आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में चार लोगों की जान चली गई.”

Latest News

‘उड़ान से 48 घंटे पहले चालक दल के सदस्यों की देनी होगी जानकारी’, इजरायल ने एयरलाइंस के लिए सख्त किए सुरक्षा नियम

Jerusalem: फ्लाईदुबई के एक विमान पर कथित आतंकी हमले की कोशिश नाकाम होने के करीब एक महीने बाद इजरायल...

More Articles Like This