Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेसेंक्‍स-निफ्टी में भी दिखी बढ़त

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबारी सत्र में तेजी के साथ शुरुआत की. इस दौरान बाजार के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे. बुधवार को सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 51 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,319 अंक पर कारोबार करते दिखा, जबकि निफ्टी 23 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,635 पर था.

लार्जकैप-मिडकैप का कैसा रहा हाल

बुधवार को शुरुआती सत्र में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 153 अंक या 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,682 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,566 पर था.

सेक्टरोल आधार पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटीज और पीएसई हरे निशान में थे. आईटी, पीएसयू बैंक और सर्विसेज लाल निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एनटीपीसी और टीसीएस टॉप गेनर्स थे. दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, इटरनल (जोमैटो), बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

इसे भी पढें:-कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की बिगड़ी तबीयत, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This