ट्रंप के टैरिफ के बीच दुनिया के दिग्गज निवेशकों का ऐलान! कहा- ‘खरीद लो सोना-चांदी क्योंकि…’

Must Read

Donald Trump Tariff : पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे ममें अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसलों ने हालात और तनावपूर्ण कर दिए हैं. दोनों देशों के इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए निवेशक सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं.

इसी कड़ी में दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक वॉरेन बफेट का सोने और चांदी की तरफ बदला हुआ नजरिया सबको हैरान कर रहा है. जानकारी देते हुए बता दें कि अभी तक बफेट सोने को गैर-उत्पादक संपत्ति मानते थे. इसके साथ ही हमेशा शेयरों को बेहतर निवेश विकल्प बताते थे. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस साल सोने और चांदी की कीमतों में 45-50% की तेजी दर्ज की गई है और अब वे इन धातुओं की अहमियत को स्वीकार करते दिख रहे हैं.

रॉबर्ट कियोसाकी का अलर्ट

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मशहूर बेस्टसेलिंग किताब ‘रिच डैड, पुअर डैड’ के लेखक और वित्तीय गुरु रॉबर्ट कियोसाकी लंबे समय से लोगों को सोना, चांदी और बिटकॉइन में निवेश करने की सलाह देते आ रहे हैं. इस मामले को लेकर उन्‍होंने कहा कि जब भी कागजी संपत्तियां धराशायी होती हैं, तब सोना और चांदी जैसे वास्तविक संसाधन सुरक्षित दांव साबित होते हैं.

सोशल मीडिया पर कियोसाकी ने कहा

इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कियोसाकी वॉरेन बफेट ने कहा कि भले ही वॉरेन बफेट ने हम सोना-चांदी निवेशकों का सालों तक मजाक उड़ाया हो, लेकिन बिना किसी वजह के अचानक उनका शेयर और ब्रांड की ओर बढ़ना हमें खतरनाक संकेत देता है ओर उन्‍होंने ये भी कहा कि अब समय आ गया है कि निवेशक सोना, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम जैसे सुरक्षित विकल्पों पर ध्यान दें.

सेफ हेवन एसेट्स की तरफ लौट रहे निवेशक

सोने और चांदी की रफ्तार ने 2025 में स्‍पष्‍ट कर दिया है कि निवेशक फिर से सेफ हेवन एसेट्स की तरफ लौट रहे हैं. बता दें कि सोना महंगाई और मंदी से बचाव का सबसे पुराना जरिया माना जाता है. ऐसे में मौजूदा हालात में चांदी इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश दोनों वजहों से तेजी में है. ऐसे में कियोसाकी का कहना है कि सोना और चांदी तो सदियों से भरोसेमंद रहे हैं, लेकिन बिटकॉइन अपने डिजाइन और सीमित सप्लाई के कारण भविष्य में सबसे बड़ा खेल बदलने वाला निवेश हो सकता है.

इसे भी पढ़ें :- इस छोटे देश ने की ट्रंप की सरेआम बेइज्जती, विमानों की घुसपैठ को लेकर दी चेतावनी

 

Latest News

22 April 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This