नोबेल के लिए बौखलाए ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति पर लगाए आरोप, बोले-बिना किसी वजह के मिला था उन्हे यह पुरस्कार!

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार पाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी आलोचना की है. ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को यह पुरस्कार बिना किसी वजह के मिला था. ओबामा को राष्ट्रपति बने हुए कुछ ही महीने हुए थे जब उन्हें नोबेल मिला था

ओबामा पर कुछ नहीं करने और देश को बर्बाद करने का आरोप

ट्रंप ने कहा कि ओबामा को यह पुरस्कार कुछ न करने के लिए मिला. ओबामा को यह पता भी नहीं था कि क्या वे चुने गए. ट्रंप ने ओबामा पर कुछ नहीं करने और हमारे देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार ओबामा को हमारे देश को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं करने के लिए दिया. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए गाजा में शांति स्थापित करने और आठ युद्धों को समाप्त करने में अपनी उपलब्धि का बखान किया. यह भी दावा किया कि उन्होंने यह सब किसी पुरस्कार के लिए नहीं किया.

नोबेल के लिए मानदंड और ऊंचे होने चाहिए

2009 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था. इस दौरान ओबामा के कार्यकाल के आठ महीने ही पूरे हुए थे. ओबामा को नोबेल पुरस्कार दिए जाने के फैसले से कई लोग हैरान रह गए थे. कुछ लोगों ने तर्क दिया था कि नोबेल के लिए मानदंड और ऊंचे होने चाहिए. ट्रंप ने कहा कि मैंने आठ युद्ध रोके हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. लेकिन, नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति को जो करना है, वो करेंगे. वे जो भी करेंगे, ठीक है. मैं यह जानता हूं कि मैंने ये कोई पुरस्कार पाने के लिए नहीं किया. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने बहुत से लोगों की जान बचाई.

खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कर लिया था नामांकित

ट्रंप अक्सर अपने व्यक्तिगत प्रभाव को बढ़ा-चढ़ाकर बताते रहे हैं. पिछले ही महीने उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में दावा करते हुए खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित कर लिया था. इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने सात अंतहीन युद्धों को समाप्त कर दिया है. हैरानी की बात यह कि जिन देशों में युद्ध विराम का श्रेय ट्रंप ने लिया, उसमें युद्ध विराम कराने में उनकी भूमिका पर संबंधित देशों ने विवाद खड़ा किया है.

इसे भी पढ़ें. चुनाव भी लड़ना चाहते थे वरिंदर सिंह घुमन, इससे पहले ही दुनिया को कह दिया अलविदा, हार्ट अटैक ने ले ली जान!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This