GST 2.0 का असर! दोगुनी होकर 6.5 से 7 लाख यूनिट्स तक पहुंची गाड़ियों की बिक्री: वित्त मंत्री

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी सुधारों से घरेलू ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी फायदा हुआ है और गाड़ियों की बिक्री दोगुनी होकर 7 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई है. उक्‍त बातें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कही. केंद्रीय वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बाजार के जानकारों का कहना है कि 22 सितंबर से जीएसटी लागू होने के बाद से दीपावली तक पूरी वाहन इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री 6,50,000 से 7,00,000 यूनिट्स के बीच रही है.

कारों की बिक्री दोगुनी

उन्होंने एक मीडिया आर्टिकल को पोस्ट करते हुए लिखा, एक महीने पहले लागू हुए जीएसटी 2.0 से ऑटो इंडस्ट्री को काफी बढ़ावा मिला है और कारों की बिक्री दोगुनी से भी अधिक होकर 6,50,000 से 7,00,000 यूनिट्स तक पहुंच गई है. वित्त मंत्री ने कहा, दीपावली की खरीदारी के दौरान ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर भी मांग में तेज वृद्धि दर्ज की गई. इसमें प्रीमियम उत्पादों और इंस्टेंट डिलीवरी सर्विसेज ने ग्रोथ को बढ़ाने का काम किया.

टाटा मोटर्स ने 30 दिनों के दौरान की एक लाख से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी

त्योहारी खर्च बड़े शहरों से आगे छोटे शहरों में भी दिखाई दिया. जीएसटी में कटौती और त्योहारी मांग के कारण कंपनियों ने बिक्री के रिकॉर्ड आंकड़े पेश किए हैं. टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने नवरात्रि से लेकर दीपावली तक के 30 दिनों के दौरान एक लाख से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी दी है. इस दौरान कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 30% का इजाफा देखने को मिला है. मारुति सुजुकी की भी पॉजिशन मजबूत रही है और कंपनी ने मार्केट लीडर का खिताब बनाए रखा है.

जीएसटी दरों में कटौती और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग

इंडस्ट्री बॉडी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, जीएसटी दरों में कटौती और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग के चलते वर्ष 2025 में दीपावली की बिक्री रिकॉर्ड ₹6.05 लाख करोड़ तक पहुंच गई है. कैट का कहना है कि इस बार त्योहारों के सीजन में व्यापार में आई तेजी से लॉजिस्टिक्स, परिवहन, खुदरा, पैकेजिंग और डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में लगभग 50 लाख लोगों के लिए अस्थायी रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This