Delhi Traffic Advisory on Chhath Puja: छठ पूजा पर दिल्ली में 2 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों पर रहेगी नो एंट्री

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Traffic Advisory on Chhath Puja: छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की दोपहर से लेकर 28 अक्टूबर की सुबह तक चलने वाले छठ पर्व के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के विभिन्न घाटों पर 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष तैयारी कर ली है। 27 अक्टूबर (सोमवार) दोपहर से लेकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) सुबह तक राजधानी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इस दौरान कुछ मार्गों पर यातायात बाधित हो सकता है, जिससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

इन विशेष बातों का रखें ध्यान

ईस्टर्न, सेंट्रल/नॉर्थ, साउथ/साउथ-ईस्ट, नॉर्थ-वेस्ट/आउटर और वेस्ट दिल्ली के प्रमुख तालाबों और घाटों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की संभावना है.

इन सड़कों पर जाम लग सकता है- एमबी रोड, कालिंदी कुंज खादर रोड, आगरा कैनाल रोड और रोड नंबर-13

भजनपुरा इलाके, गांधी नगर इलाके और खजूरी खास इलाके में डायवर्जन, आने-जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, खासकर दिल्ली मेट्रो का और सड़क किनारे पार्किंग से बचें.

किसी भी संदिग्ध चीज/व्यक्ति की तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़े: डाला छठ: आज देश में बहेगी आस्था की बयार, व्रती महिलाएं करेंगी सूर्य की उपासना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This