स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च से पहले देश में हायरिंग का पहला राउंड किया शुरू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक अब भारत में आधिकारिक रूप से अपना संचालन शुरू कर रही है. इस सप्ताह कंपनी ने मुंबई में अपने टेक्निकल और सिक्योरिटी डेमो रन की शुरुआत भी की है. इसके साथ ही, भारत में हायरिंग का पहला राउंड भी शुरू कर दिया गया है. स्पेसएक्स ने अपनी जॉब पोस्टिंग में बताया कि स्टारलिंक अपनी लो-लेटेंसी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को ग्लोबल स्तर पर बढ़ाने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है. इस दिशा में, कंपनी अपनी इंडियन सब्सिडियरी की फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कंप्लायंस की देखरेख के लिए अकाउंटिंग मैनेजर की भर्ती कर रही है.
लिस्टिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, स्टारलिंक के भारत में परिचालन को सपोर्ट करने के लिए बेंगलुरू बेस्ड इस रोल की जिम्मेदारी अकाउंटिंग, रिपोर्टिंग और कानूनी कंप्लायंस फंक्शंस को बनाने और बढ़ाने को लेकर होगी.  कंपनी ने भर्ती को लेकर यह भी स्पष्ट किया है कि इस भूमिका के लिए कंपनी वैलिड वर्क ऑथराइजेशन वाले लोकल कैंडिडेट्स को ही प्राथमिकता दे रही है. साथ ही, इस भूमिका के लिए रिमोट या हाइब्रिड काम के ऑप्शन उपलब्ध नहीं होंगे.
स्पेसएक्स के करियर पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, स्टारलिंक अपनी शुरुआती हायरिंग ड्राइव के तहत भारत में फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करेगी. इनमें पेमेंट मैनेजर, अकाउंटिंग मैनेजर, सीनियर ट्रेजरी एनालिस्ट और टैक्स मैनेजर शामिल हैं. ये सभी भूमिकाएं स्टारलिंक के भारत में ऑपरेशनल हब, बेंगलुरू, के लिए होंगी. इसके अलावा, कंपनी ने मुंबई के चांदीवली इलाके में 1,294 स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस लगभग 2.33 करोड़ रुपए में लीज पर लिया है, जिसकी अवधि पांच वर्ष है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टारलिंक भारत में अपने नेटवर्क विस्तार के लिए मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, कोलकाता और लखनऊ समेत कुल नौ शहरों में गेटवे स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है. इन गेटवे स्टेशनों का मुख्य उद्देश्य भविष्य में पूरे देश में सैटेलाइट सिग्नल की विश्वसनीय और तेज पहुँच सुनिश्चित करना होगा.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This