Indonesia: मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 50 से अधिक घायल, मची अफरा-तफरी

Must Read

Indonesia: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के एक स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंदर बनी मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ है. जिसमें दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है. पुलिस ने मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के तुरंत बाद नेवी के जवानों और जकार्ता पुलिस ने मस्जिद के पूरे क्षेत्र को घेर लिया. बॉम्ब स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

तेज धमाके की आवाज आते ही सहम उठे लोग

बताया जा रहा है कि यह मस्जिद स्टेट सीनियर हाई स्कूल 72 (SMA नेगेरी 72) के अंदर स्थित है, जो इंडोनेशियाई  नेवी कंपाउंड का हिस्सा है. धमाका शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ. उस वक्त मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी. मस्जिद के पीछे के हिस्से से तेज धमाके की आवाज आते ही लोग सहम उठे. इसके बाद चारों ओर धुआं फैल गया. यह देख नमाजी घबराकर इधर-उधर भागने लगे. एक शिक्षक बुदि लकसोनो ने बताया कि खुत्बा शुरू ही हुआ था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ. कुछ ही सेकंड में मस्जिद धुएं से भर गई. बच्चे और नमाजी घबराकर बाहर भागे.

अधिकांश घायलों को कांच के टुकड़ों से आईं चोटें

जानकारी मिल रही है कि अधिकांश घायलों को कांच के टुकड़ों और धमाके की तीव्र आवाज से चोटें आईं. सभी को तुरंत पास के केलापा गेडिंग क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. आशंका है कि यह हादसा किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के फटने या बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुआ होगा. हालांकि, जांच के दौरान कुछ संदिग्ध सामान भी आतंकी हमले की ओर इशारा कर रहे हैं.

हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे

मौके पर रिमोट कंट्रोल डिवाइस, एयरसॉफ्ट गन, रिवॉल्वर जैसी वस्तुएं और घर में बने बम जैसे पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामला गंभीर हो गया है. जकार्ता पुलिस प्रमुख ने कहा कि हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं. फॉरेंसिक टीम सभी बरामद वस्तुओं की जांच कर रही है. अगर कोई आपराधिक साजिश पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल और उसके आस-पास के इलाके को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है. नेवी के जवान लगातार वहां तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की दूसरी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें. Bharat Express के CMD उपेंद्र राय ने गाजीपुर की विरासत को किया याद, कहा- यह जिला ज्ञान, साधना और संस्कृति की अद्भुत भूमि है

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This