PM Modi ने चार वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर है. इस दौरान उन्‍होंने काशी को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने शनिवार को वाराणसी स्टेशन से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, जो बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी. इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे. ट्रेनों हरी झड़ी दिखाने के बाद उसमें यात्रा करने वाले स्‍कूली छात्रों से पीएम मोदी संवाद भी करेंगे.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी काशी  

पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते ही यात्रियों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए. साथ ही उनके स्वागत में काशीवासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पवर्षा की. विशेषज्ञों का मानना है कि बनारस से खजुराहो जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास बन गई है. एक ओर जहां इस ट्रेन के साथ 8 का मूलांक जुड़ा है, वहीं आध्यात्मिक रूप से भी इस ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण है.

धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

बता दें कि बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा. यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को आपस में जोड़ेगी. नई वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी. इससे यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

इसे भी पढें:-भारतीय वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ: वायुसेना के दो दिवसीय एयर शो का आगाज, राफेल, सुखोई और अपाचे गुवाहाटी के आसमान में भरेंगे उड़ान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This