दिलजीत का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्डतोड़ कॉन्सर्ट्स, सम्मान के साथ ही नस्लभेद का भी हुए शिकार!

Must Read

Australia: पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ ने ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार कॉन्सर्ट्स किए. इस रिकॉर्डतोड़ ‘Aura Tour’ को ऑस्ट्रेलियन संसद के ऊपरी सदन सीनेट में आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया. दिलजीत दोसांझ पहले भारतीय कलाकार बन गए, जिन्होंने सिडनी के CommBank स्टेडियम और मेलबर्न के AAMI पार्क जैसे विश्वस्तरीय स्टेडियमों में सोल्ड-आउट कॉन्सर्ट्स किए. मेलबर्न शो में 40,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे. ऑस्ट्रेलिया के छह शहरों में उनके शो के 90,000 से अधिक टिकटें कुछ घंटों में बिक गईं.

दिलजीत सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक दूत

सीनेटर पॉल स्कार ने संसद में दिलजीत दोसांझ की सराहना की. उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाबी संगीत, संस्कृति और भारतीय पहचान को वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व ऊंचाई दी है. दिलजीत दोसांझ सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक दूत हैं जिन्होंने पंजाबी और भारतीय समुदाय को गर्व महसूस करवाया है. इन प्रदर्शनों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय और पंजाबी संगीत अब वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है. हर मंच से दिलजीत ने हम सब एक हैं..का संदेश दिया, जो सिख धर्म के मूल सिद्धांत इक ओंकार-सब एक हैं की भावना को दर्शाता है.

सोशल मीडिया पर नस्लभेदी टिप्पणियों का करना पड़ा सामना

उनकी यह सोच और सरलता ने न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि विदेशी दर्शकों को भी गहराई से प्रभावित किया. टूर की सफलता के बीच दिलजीत को सोशल मीडिया पर कुछ नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने उन्हें उबर ड्राइवर और 7/11 कर्मचारी कहकर नीचा दिखाने की कोशिश की. दिलजीत ने इन टिप्पणियों पर संयम से जवाब देते हुए कहा कि अगर ट्रक ड्राइवर न हों तो आपके घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी. उनकी इस प्रतिक्रिया ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

ऑस्ट्रेलिया के मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी

ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल अफेयर्स मंत्री जूलियन हिल ने सार्वजनिक रूप से दिलजीत से माफी मांगी और कहा कि ऐसी टिप्पणियां देश की बहुसांस्कृतिक भावना को ठेस पहुंचाती हैं. दिलजीत दोसांझ ने जिस गरिमा के साथ जवाब दिया वह वास्तव में प्रेरणादायक है. दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उनका यह टूर सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने गर्व से पेश करने का प्रयास है. यह टूर सिर्फ मेरे फैंस के लिए नहीं बल्कि भारत की संगीत परंपरा और हमारी पहचान को विश्व मंच पर मनाने के लिए है.

इसे भी पढ़ें. उत्तराखंड रजत जयंती: PM मोदी ने दी 8 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात, कहा- उत्तराखंड का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This