2025 में मध्यम वृद्धि के साथ बढ़ेगा भारत का स्मार्टफोन बाजार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत का स्मार्टफोन बाजार 2025 में मध्यम वृद्धि के साथ बढ़ेगा, हालांकि शिपमेंट की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहेगी. एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 5G अपग्रेड, प्रीमियम फोन की बढ़ती मांग और कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम में ग्राहकों की रुचि के कारण बाजार में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के स्मार्टफोन बाजार ने सालाना आधार पर 7% की वृद्धि दर्ज की है.

एप्पल 30% शेयर के साथ रहा सबसे आगे

मार्केट में यह वृद्धि फेस्टिव सीजन, 5जी अपनाने और ग्राहकों के प्रीमियम की ओर बढ़ते आकर्षण की वजह से देखी गई. इसके अलावा, प्रीमियम उत्पादों को बढ़ावा देने में एप्पल, वीवो और मटोरोला की भूमिका अहम रही. 2025 की तीसरी तिमाही में वैल्यू को लेकर एप्पल 30% शेयर के साथ सबसे आगे रहा. इसके बाद 22 प्रतिशत शेयर के साथ सैमसंग का स्थान रहा. वीवो ने 18% मार्केट शेयर के साथ 5जी स्मार्टफोन मार्केट को लीड किया और इसके बाद 16% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर सैमसंग रहा.

इस वृद्धि के मुख्य इंजन होंगे प्रीमियम और उबर-प्रीमियम सेगमेंट

सीएमआर के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (IIG) के एनालिस्ट पंकज जादली ने कहा कि मौजूदा फेस्टिव और ईयर-एंड सेल शिपमेंट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी. प्रीमियम और उबर-प्रीमियम सेगमेंट इस वृद्धि के मुख्य इंजन होंगे, जिन्हें एप्पल, सैमसंग और वनप्लस के फ्लैगशिप मॉडल लीड करेंगे. इस तिमाही में 5G स्मार्टफोन कुल शिपमेंट का 89% हिस्सा रहे, जो सालाना आधार पर 16% की वृद्धि दर्शाता है.

5जी स्मार्टफोन ने सालाना आधार पर दर्ज की वृद्धि

इसके अलावा, 6000-10,000 रुपए के प्राइस बैंड में आने वाले 5जी स्मार्टफोन ने सालाना आधार पर 1600% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज करवाई है, जो कि सस्ते 5जी स्मार्टफोन की तेजी से बढ़ती मांग को दिखाता है. सीएमआर में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी) की सीनियर एनालिस्ट मेनका कुमारी ने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ प्रमोशनल कैंपेन और आसान ईएमआई स्कीम ने ग्राहकों को फोन अपग्रेड करने के लिए प्रेरित किया.

फीचर फोन की लगातार गिर रही बिक्री

इसी के साथ भारत के वैल्यू-फॉर-मनी और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन सेगमेंट को नया आकार मिला. मेनका के अनुसार, जहां फीचर फोन की बिक्री लगातार गिर रही है, वहीं प्रीमियम स्मार्टफोन में डबल-डिजिट वृद्धि देखी गई, जो दर्शाता है कि स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की तीसरी तिमाही में 2G फीचर फोन में सालाना आधार पर 14% और 4G फीचर फोन में 24% की गिरावट दर्ज की गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This