दुबई में पहली बार गैंगवॉर! लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्या का दावा

Must Read

Dubai : पहली बार दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच कथित रूप से गैंगवॉर की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के जरिए ये दावा किया गया है, जो कि  कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े अकाउंट से शेयर हुआ है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस पोस्ट के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है.

इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि दुबई में जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या की गई है और आरोप लगाया है कि बिश्नोई के निर्देश पर गैंग के लिए सिद्धू हैंडलर का काम कर रहा था और दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को धमकियां दे रहा था. इतना ही नही बल्कि पोस्‍ट में ये भी कहा गया कि सिद्धू ने पहले जर्मनी में गोदारा के एक साथी की हत्या करवाने की कोशिश की थी, जिस कारण यह ‘बदला’ लिया गया.

दुबई में बैठकर अमेरिका-कनाडा को दी धमकी

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, आज दुबई में लॉरेंस का जोरा सिद्धू (सिप्पा) गला रेतकर मार दिया गया. उन्‍होंने ये भी बताया कि यह काम हमने करवाया है. साथ ही यह दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका को धमकियां दे रहा था. ऐसे में कहा गया कि जो दुबई को सुरक्षित समझते हैं, वे याद रखें कि अगर हमारे दुश्मन हैं तो कहीं भी सुरक्षित नहीं. जानकारी देते हुए बता दें कि इसमें रोहित गोदारा के अलावा गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सरन डेलाना और विक्की पहलवान कोटकपूरा का भी जिक्र किया गया है. ये सभी उसी गैंग के सदस्य बताए गए हैं और इन्‍हें इस हमले की जिम्मेदारी मिली है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

इसके साथ ही चेतावनी भी दी और कहा कि पुलिस हर जगह नहीं पहुंच सकती, लेकिन हम पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर दुबई पुलिस की ओर से अभी तक इस कथित हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस दौरान कई सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यंत निगरानी वाले शहर में इस तरह की वारदात होना असामान्य माना जाता है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि का इंतजार महत्वपूर्ण है.

ऐसे में इस मामले पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल दुबई पुलिस द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती और अभी तक यह मामला केवल सोशल मीडिया दावों पर आधारित माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने 27वें संविधान संशोधन के विरोध में दिया इस्तीफा, बोले- दशकों पीछे चला गया देश

 

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This