Bihar Election Results 2025: बिहार की एकमात्र किन्नर प्रत्याशी को कितने वोट मिले? जानिए भोरे सीट का रोमांचक मुकाबला

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के नतीजे अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया है. कई दिग्गज नेताओं की जीत-हार पर चर्चा जारी है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी उम्मीदवार विशेष रूप से सुर्खियों में हैं, जिन्होंने जीत तो नहीं पाई, पर अपनी तरह की अकेली प्रत्याशी बनकर ध्यान खींचा है. हम बात कर रहे हैं भोरे सीट से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार प्रीति किन्नर की, जिन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकीं.

चुनाव की घोषणा के बाद जब जन सुराज ने प्रीति किन्नर को विधानसभा टिकट दिया, तब उन्हें स्वयं भी जीत की उम्मीद थी. हालांकि, एनडीए की प्रबल लहर के आगे उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाईं. इसके बावजूद उन्होंने JDU के सुनील कुमार और CPI(ML) के धनंजय जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी.

देखिए भोरे सीट का चुनाव परिणाम

उम्मीदवारदल का नामवोटप्रतिशत
धनंजयCPI (ML)8530640.03
धर्मेन्द्र कुमार रामआम आदमी पार्टी40951.92
सुनील कुमारजनता दल (U)10146947.61
सुरेन्द्र कुमार रामबहुजन समाज पार्टी61322.88
प्रीति किनरजन सुराज पार्टी86024.04
NotaNota75173.53

बिहार में जन सुराज का हाल

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD वोट शेयर के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन चर्चा में रहने वाले प्रशांत किशोर (PK) और उनकी पार्टी जन सुराज का प्रदर्शन उम्मीद के विपरीत रहा. पार्टी न केवल एक भी सीट जीतने में नाकाम रही, बल्कि उन्हें इतने वोट भी नहीं मिले कि उनका नाम चुनाव आयोग की आधिकारिक सूची में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके. वहीं, कभी PK की क्लाइंट रही आम आदमी पार्टी इस बार उनसे बेहतर प्रदर्शन करती दिखी. साफ है कि बिहार में जन सुराज को नोटा से भी कम वोट मिले हैं, जो पार्टी के लिए एक बड़ा संकेत है.

बिहार में बदल रही है लोकतंत्र की तस्वीर 

1951 में बिहार विधानसभा चुनाव में जहां केवल 42.6% मतदान हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 66.91% तक पहुंच गया है. यह न सिर्फ मतदान का आंकड़ा है, बल्कि बिहार के नागरिकों की लोकतांत्रिक परिपक्वता और राजनीतिक जागरूकता का प्रमाण भी है. यह चुनाव न सिर्फ आंकड़ों के लिहाज से रिकॉर्ड बना गया, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि बिहार की जनता लोकतंत्र की असली ताकत है. इन चुनावों ने देश के मजबूत सिस्टम को भी दिखाया है. इसमें जीरो रिपोल और जीरो क्राइम हुआ है. यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

यह भी पढ़े: LIVE: बिहार में प्रचंड जीत का भाजपा मुख्यालय में जश्न, कुछ ही देर में PM मोदी का संबोधन

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This