Hong Kong: आग से अब तक 55 लोगों की जलकर मौत, 279 लापता, शहर की सबसे खतरनाक त्रासदी!

Must Read

Hong Kong Fire: हांगकांग में बुधवार को वांग फुक कोर्ट के बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग से अब तक 55 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हुई है जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने निर्माण कंपनी से जुड़े दो निदेशक समेत तीन को गिरफ्तार किया है. इसमें तीसरा एक प्रोजेक्ट सलाहकार है.

तीनों आरोपियों की उम्र 52 से 68 वर्ष के बीच

यह हादसा अब शहर के इतिहास की सबसे खतरनाक हाई-राइज़ फायर त्रासदी बन गई है. हांगकांग पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की उम्र 52 से 68 वर्ष के बीच है. जिनमें दो निदेशक और एक प्रोजेक्ट सलाहकार शामिल हैं. ये तीनों उस निर्माण कंपनी से जुड़े हैं. जिसने इमारत की बाहरी सतह पर सुरक्षात्मक जाल, वाटरप्रूफ कैनवास और प्लास्टिक शीटिंग लगाई थी जो संभवतः अग्नि सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरीं.

हादसे में कम से कम 45 लोग झुलसे

पुलिस का मानना है कि इनकी गंभीर लापरवाही ने इस बड़े पैमाने की जनहानि को जन्म दिया. इस हादसे में कम से कम 45 लोग झुलसे हुए हैं. इमारत के अंदर धुआँ भर जाने और आग के तेजी से फैलने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल पाए. हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने इसे शहर के इतिहास की सबसे गंभीर आग बताया और कहा कि लापता लोगों को ढूँढने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं.

फँसे लोगों की तलाश में लगी हैं राहत टीमें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हांगकांग प्रशासन को अग्निशमन, खोज-बचाव और घायलों के उपचार में हर तरह की सहायता दें. राहत टीमें अब भी मलबे और ऊपरी मंज़िलों में फँसे लोगों की तलाश में लगी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 24 घंटे लापता लोगों की खोज में बेहद निर्णायक साबित होंगे.

इसे भी पढ़ें. गोलीबारी के बाद एक्शन में ट्रंप, अफगानी हमलावर की गिरफ्तारी पर बोले-‘उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This