मस्क के सोशल नेटवर्क X पर जुर्माने लगाए जाने से भड़के ट्रंप, बोले-काफी बुरी दिशा में जा रहा है यूरोप

Must Read

Washington: अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क के X सोशल नेटवर्क पर यूरोपियन यूनियन द्वारा लगाए गए $140 मिलियन के जुर्माने पर ट्रंप भड़क गए. राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोप काफी बुरी दिशा में जा रहा है. ट्रंप की ओर से ये बात उनकी नई सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी में बड़े पैमाने पर माइग्रेशन को लेकर द्वीप की आलोचना करने के कुछ ही दिनों बाद कही गई है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इसके बारे में उन्हें कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है.

देखिए यूरोप को बहुत सावधान रहना होगा

संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि देखिए यूरोप को बहुत सावधान रहना होगा. वे बहुत सी चीजें कर रहे हैं. हम यूरोप को यूरोप ही रखना चाहते हैं. आगे कहा कि यूरोप कुछ बुरी दिशाओं में जा रहा है. यह बहुत बुरा है, लोगों के लिए बहुत बुरा है. हम नहीं चाहते कि यूरोप इतना बदले. वे कुछ बहुत बुरी दिशाओं में जा रहे हैं. यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के अमेरिका के प्लान को लेकर भी ट्रंप और यूरोपियन देशों के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं.

मस्क और ट्रंप के रिश्ते राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुए मजबूत

यूरोप में डर है कि अमेरिका यूक्रेन को रूस को जमीन देने के लिए मजबूर करना चाहता है. एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मजबूत हुए. उस वक्त मस्क ने ट्रंप के चुनाव अभियान में लगभग 300 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था. मस्क ने ट्रंप के लिए प्रचार भी किया और उनकी नीतियों का समर्थन किया.

ट्रंप ने एक खर्च बिल का समर्थन किया

हालांकि बाद में दोनों के बीच मतभेद हो गए, जब ट्रंप ने एक खर्च बिल का समर्थन किया. जिसका मस्क ने विरोध किया. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि उनका मस्क के साथ रिश्ता खत्म हो गया है और खिलाफ जाने पर मस्क को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

इसे भी पढ़ें. UP: शामली में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस ने इनामी बदमाश का काम किया तमाम

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This