ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमले के बाद अमेरिका में एलर्ट, यहूदी समुदाय की बढाई गई सुरक्षा, हो रही ड्रोन से निगरानी

Must Read

Washington: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच में हनुक्का समारोह के दौरान हुए भीषण आतंकी हमले के बाद अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था को एलर्ट मोड पर कर दिया गया है. कई बड़े शहरों में यहूदी समुदाय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका में किसी प्रत्यक्ष हमले की धमकी नहीं मिली है लेकिन फिर भी अत्यधिक सतर्कता के तहत कदम उठाए जा रहे हैं.

हालात पर लगातार नजर

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. यदि जरूरत पड़ी तो सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाएगा. न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, बेवर्ली हिल्स और वॉशिंगटन डीसी में सिनागॉग, यहूदी स्कूलों और हनुक्का आयोजनों के आस-पास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. NYPD, LAPD और स्थानीय शेरिफ विभागों ने अतिरिक्त पुलिस बलए भारी हथियारों से लैस टीमें और ड्रोन निगरानी तैनात की है.

यहूदियों के खिलाफ जानबूझकर की गई हिंसा

न्यूयॉर्क प्रशासन ने सिडनी हमले को यहूदियों के खिलाफ जानबूझकर की गई हिंसा बताया है, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी. न्यूयॉर्क प्रशासन ने कहा कि यह यहूदी जीवन पर हो रहे व्यापक हमलों की कड़ी का हिस्सा है. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हनुक्का जैसे धार्मिक त्योहार बिना भय के मनाए जा सकें. लॉस एंजेलिस और बेवर्ली हिल्स में भी यहूदी बहुल इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.

सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती

कुछ स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बॉन्डी बीच हमले को यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया आतंकी कृत्य करार दिया है. इसी के बाद अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों में यह आशंका गहराई है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती यहूदी-विरोधी घटनाएं सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन, मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका, CM योगी ने जताया शोक, अयोध्या लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This