चीन में 48.3 लाख के नए रिकॉर्ड पर पहुंची 5जी टावरों की संख्या

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सोमवार को जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के पहले 11 महीनों में चीन का संचार क्षेत्र लगातार स्थिर प्रदर्शन कर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के अंत तक देश में 5जी टावरों की कुल संख्या 48.3 लाख तक पहुँच चुकी है, जो पिछले साल के अंत की तुलना में 5.79 लाख अधिक है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस अवधि में चीन के दूरसंचार उद्योग ने 16 खरब 9 अरब 60 करोड़ युआन का राजस्व अर्जित किया, जो साल-दर-साल 0.9% की वृद्धि दर्शाता है.

चीन में ब्रॉडबैंड और 5जी उपयोगकर्ताओं में निरंतर वृद्धि

नवंबर के अंत तक, देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियां चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना टेलीकॉम के ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 69 करोड़ 70 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के अंत से 2 करोड़ 71 लाख 20 हजार अधिक है. विश्लेषण में यह भी बताया गया है कि देश में 5जी उपयोगकर्ताओं का आधार लगातार विस्तृत हो रहा है.

चीन में 5जी मोबाइल उपयोगकर्ताओं का आधार 65% पार

नवंबर के अंत तक, चीन की तीन मुख्य दूरसंचार कंपनियों और चाइना ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क के मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 1 अरब 82 करोड़ 80 लाख से अधिक हो गई, जो पिछले साल के अंत की तुलना में 3 करोड़ 85 लाख 40 हजार अधिक है. इनमें से 5जी मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 19 करोड़ 30 लाख तक पहुँच गई है, जो 2024 के अंत से 17 करोड़ 90 लाख की वृद्धि को दर्शाती है. यह कुल मोबाइल उपयोगकर्ताओं का 65.3% हिस्सा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This