Dubai Real Estate Alert: ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई प्रॉपर्टी मार्केट पर खतरा, बिक्री घटने की आशंका

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दुबई के रियल एस्टेट ब्रोकर्स और डेवलपर्स का कहना है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वहां के प्रॉपर्टी बाजार पर पड़ सकता है. उनके मुताबिक हाल के वर्षों से जारी प्रॉपर्टी बूम धीमा पड़ सकता है और आने वाले समय में बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है. ब्रोकरों ने यह भी कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हुए मिसाइल हमलों ने उस धारणा को कमजोर किया है कि संकट के समय दुबई निवेश के लिए पूरी तरह सुरक्षित ठिकाना है. इसी सुरक्षा की छवि के कारण पहले भी रूस, यूक्रेन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों के निवेशकों ने क्षेत्रीय अस्थिरता के दौरान दुबई में बड़े पैमाने पर निवेश किया था.

निवेशक कर रहे हालात साफ होने का इंतजार

ब्रोकर्स के मुताबिक, ईरान की ओर से दुबई के आसपास मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद निवेशक इस बात की स्पष्टता का इंतजार कर सकते हैं कि क्या यह संघर्ष लंबे युद्ध में बदलेगा या जल्द समाप्त हो जाएगा. हालांकि इस तनाव के कारण दुबई के रियल एस्टेट की मांग कम हो सकती है, लेकिन कीमतों में फिलहाल गिरावट की संभावना नहीं जताई जा रही है. दुबई के रियल एस्टेट ब्रोकर्स और डेवलपर्स का कहना है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वहां के प्रॉपर्टी बाजार पर पड़ सकता है. उनके मुताबिक हाल के वर्षों से जारी प्रॉपर्टी बूम धीमा पड़ सकता है और आने वाले समय में बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है.

IRGC ने शुरू की हमलों की नई लहर

ब्रोकरों ने यह भी कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हुए मिसाइल हमलों ने उस धारणा को कमजोर किया है कि संकट के समय दुबई निवेश के लिए पूरी तरह सुरक्षित ठिकाना है. इसी सुरक्षा की छवि के कारण पहले भी रूस, यूक्रेन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों के निवेशकों ने क्षेत्रीय अस्थिरता के दौरान दुबई में बड़े पैमाने पर निवेश किया था. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने रविवार को मध्य पूर्व में अमेरिकी और इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमलों की एक नई लहर की घोषणा की. ये हमले ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों का बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी.

यह भी पढ़े: होली पर रेलवे की बड़ी तैयारी: रांची मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ाए जा रहे स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

Latest News

22 April 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This