Year Ender 2025: पीएम मोदी ने इन देशों के वॉर मेमोरियल का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Year Ender 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कई देशों का दौरा कर चुके हैं. यह साल पीएम मोदी ने भारत के लिए बेहद खास बना दिया. उन्होंने न केवल अपने नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर नए मुकाम तक पहुंचाया है, बल्कि विकास के नए आयामों को भी जोड़ा है.

पीएम मोदी ने इस साल अपने विदेश दौरों के दौरान पीएम मोदी ने कई देशों के वॉर मेमोरियल का दौरा भी किया है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस साल किन देशों में वॉर मेमोरियल का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने अदवा विजय स्मारक पर दी श्रद्धाजंलि

पीएम मोदी ने इथियोपिया में 17 दिसंबर 2025 को अदीस अबाबा में अदवा विजय स्मारक पर पुष्पचक्र समर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की. यह स्मारक उन बहादुर इथोपियाई सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने 1896 में अदवा की लड़ाई में अपने राष्ट्र की संप्रभुता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. यह स्मारक अदवा के नायकों के अदम्‍य उत्‍साह और देश की स्वतंत्रता, गरिमा और मजबूती की गौरवशाली विरासत के लिए सम्‍मान स्‍वरूप है.

फ्रांस के मार्सेई में पीएम मोदी ने फरवरी 2025 में मजार्गेस वॉर मेमोरियल का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल 2025 में श्रीलंका गए थे, जहां उन्होंने कोलंबो में भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) मेमोरियल का दौरा किया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

इसके अलावा अगस्त 2024 में पीएम मोदी ने पोलैंड का दौरा किया था. पोलैंड में उन्होंने तीन वॉर मेमोरियल का दौरा किया था. उन्होंने वारसॉ में स्थित गुड महाराजा स्क्वायर, वलीवडे-कोल्हापुर मेमोरियल और मोंटे कैसीनो की लड़ाई के स्मारक का दौरा किया और श्रद्धांजलि अर्पित की, जो दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान इटली में हुई मशहूर लड़ाई में एक साथ लड़ने वाले भारत, पोलैंड और दूसरे देशों के सैनिकों के बलिदान का प्रतीक है.

जून 2023 में मिस्र दौरे के दौरान पीएम मोदी कैरो में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स स्मारक पहुंचे थे और मिस्र और अदन में पहले वर्ल्ड वॉर के दौरान शहीद हुए 4,300 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने जुलाई 2017 में इजरायल का दौरा किया, जहां उन्होंने हैफा में स्थित इंडियन वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी.

इससे पहले सिंगापुर में उन्होंने नवंबर 2015 में आईएनए मेमोरियल मार्कर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने. नवंबर 2014 में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैनबरा में स्थित ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक का दौरा किया था.

इसे भी पढें:-चुनावी जीत के लिए मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जुडवाए: डा. दिनेश शर्मा

 

Latest News

LPG Price Today: आज से बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम या पुराने रेट बरकरार? बुकिंग से पहले चेक करें नई कीमतें

LPG Price Today 31 October 2026: अगर आप आज यानी 31 अक्टूबर को घरेलू या कमर्शियल LPG सिलेंडर बुक...

More Articles Like This