Russia Ukraine War: यूक्रेन ने नए वर्ष के पहले दिन रूस पर किया ड्रोन अटैक, 24 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने नए साल के पहले ही दिन रूस पर ड्रोन हमला किया है. क्रेमलिन ने आरोप लगाया है कि उसके कब्जे वाले खेरसॉन इलाके में एक होटल कैफे पर यूक्रेनी ड्रोन ने हमला किया, जहां पर नए साल की पार्टी चल रही थी. इस हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन इलाके के रूस द्वारा नियुक्त गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि यह हमला खोरली में हुआ, जो रूस-नियंत्रित क्रीमिया प्रायद्वीप के पास एक तटीय गांव है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीग्राम पर एक पोस्ट में साल्डो ने कहा कि ड्रोन हमला एक होटल और कैफे पर हुआ, जहां नए साल का जश्न मना रहे लोग एकत्र हुए थे.

खत्म नहीं हो रहा रूस और यूक्रेन के बीच तनाव

यह दावा ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने रात का फुटेज जारी किया है, जिसमें उत्तर-पश्चिम रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक आवास के पास गिराए गए एक यूक्रेनी ड्रोन का मलबा दिखाया गया है.

मॉस्को ने इस कथित घटना को आतंकवादी हमला और पुतिन पर व्यक्तिगत हमला बताया है. वहीं, इन आरोपों को कीव ने सिरे से खारिज करते हुए उन्हें मनगढ़ंत बताया है. बुधवार को जारी किए गए वीडियो में एक जंगल वाले इलाके में बर्फ में एक क्षतिग्रस्त मानवरहित हवाई वाहन पड़ा हुआ दिख रहा है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 28-29 दिसंबर की रात को नोवगोरोड क्षेत्र में पुतिन के आवास को निशाना बनाया गया और बड़े पैमाने पर ड्रोन को रोका गया था. रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि इस घटना के दौरान 91 ड्रोन लॉन्च किए गए थे और कहा कि सभी को हवाई सुरक्षा द्वारा रोक दिया गया था.

मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन में छह किलोग्राम विस्फोटक था, लेकिन यह नहीं बताया कि घर को कोई नुकसान हुआ या नहीं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कथित हमला टारगेटेड, सावधानी से प्लान किया गया और कई चरणों में किया गया. हालांकि, इस हमले की पुष्टि नहीं हो सकी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्र की चाल आज बताएगी सभी राशियों का हाल, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This