Jammu-Kashmir: बीएसएफ ने रामगढ़ बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Intruder Pile: बीएसएफ के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीती देर रात एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया. यह कार्रवाई माजरा पोस्ट के पास की गई, जहां संदिग्ध व्यक्ति सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था.

सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सतर्कता बरती और जवाबी कार्रवाई में घुसपैठिए को मार गिराया. घटना के बाद बीएसएफ ने मौके से शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि मारा गया घुसपैठिया पाकिस्तान के लाहौर का निवासी था. फिलहाल, शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पहचान की पुष्टि के लिए रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अस्पताल लाया जा रहा है.

पूरे मामले की जांच बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं, जबकि सीमा क्षेत्र में सतर्कता और बढ़ा दी गई है.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This