Punjab Bomb Threat: पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Bomb Threat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से एक दिन पहले जालंधर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है. शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम धमाके की धमकी से जुड़ी ई-मेल प्राप्त हुई है. मेल में प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्कूलों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है, जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं. संबंधित स्कूल परिसरों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

सर्च ऑपरेशन जारी, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस साइबर सेल ई-मेल की जांच और उसके सोर्स को ट्रेस करने में जुटी हुई है. गौरतलब है कि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर जालंधर के कई स्कूलों में पहले से ही अवकाश घोषित था, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई.

पीएम दौरे को लेकर सुरक्षा और कड़ी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होने दी जाएगी. धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि आज 3–4 स्कूलों को बम धमाके का निशाना बनाया जा सकता है. मेल में डेरा बल्लां क्षेत्र को लेकर चेतावनी भी दी गई है और लिखा गया है कि गुरु रामदास जी के प्रति पूरा सम्मान है, लेकिन प्रधानमंत्री को खालिस्तान समर्थकों का दुश्मन बताया गया है.

यह भी पढ़े: Bihar: कोहरा बना काल, सड़क हादसे में डॉक्टर दंपति की दर्दनाक मौत, वैशाली में हुआ हादसा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This