होशियारपुर में हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार चार लोगों की मौत, लोगों ने चालक को पकड़

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

होशियारपुर: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक कार स्कूटी सवारों के लिए काल बन गई. कार की टक्कर से स्कूटी सवार चार लोगों को दर्दनाक मौत हो गई. लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पंजाब के होशियारपुर में हुआ. मंगलवार की भोर में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के राम नगर कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी.

मौके पर ही स्कूटी सवारों ने तोड़ा दम

टक्कर के बाद स्कूटी खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने से स्कूटी पर सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने मुकेरियां निवासी कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान करने के प्रयास के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Kajaliya Bhujariya Festival 2026: 29 अगस्त को मनाया जाएगा कजलियां पर्व, जानें कैसे तैयार की जाती हैं हरी कजलियां और क्या है महत्व

Kajaliya Bhujariya Festival 2026: कजलियां यानी भुजरिया पर्व इस साल 29 अगस्त को मनाया जाएगा. जानिए इस पर्व की परंपरा, कजलियां तैयार करने का तरीका और लोक संस्कृति में इसका महत्व.

More Articles Like This