एक साल बाद मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur President Rule: पिछले साल फरवरी से मणिपुर में लागू राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया है. नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन खत्म करने की घोषणा की है. इस बीच, बुधवार को एनडीए दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है. भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने बताया कि खेमचंद के नेतृत्व में एनडीए का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल से मुलाकात की.

राज्यपाल से मुलाकात के समय भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ भी मौजूद रहे. इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल जैसे कुकी बहुल जिलों के दो विधायक भी शामिल थे. मालूम हो कि मणिपुर में अशांति के कारण राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था.

अब नई सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों के बीच शांति बहाली की उम्मीद बढ़ गई है. 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल वर्ष 2027 तक है. मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है. तब भीषण हिंसा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को त्यागपत्र देना पड़ा था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This