Weather In Up: प्रदेश में बदला मौसम, कोहरे ने ली विदाई, जारी हुआ तीन दिनों का पूर्वानुमान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: पिछले कुछ दिनों से यूपी में पछुआ हवाओं की रफ्तार में तेजी आई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं. इसके असर से तराई सहित प्रदेश भर में कोहरा छंटा है और सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है. पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन पछुआ के असर से प्रदेश में दिन में गुनगुनी धूप खिलेगी और दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं.

शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है. शुक्रवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली यूपी में सबसे ठंडा रहा. वहीं, 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी में सबसे गर्म दिन रहा. इसके बाद आगरा और वाराणसी में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ के असर से प्रदेश में कोहरे से निजात मिलेगी. अगले तीन-चार दिन प्रदेश में दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है.

राजधानी में चल रहा गुलाबी सर्दी का दौर अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी की नर्म धूप जल्द तेज गर्माहट में बदल सकती है. फिलहाल पछुआ हवाओं के असर से धूप में नरमी महसूस हो रही है. उधर, सुबह-शाम के वक्त गलन पहले से कम हुई है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस बार फरवरी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के संकेत हैं. राजधानी में अभी 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चल रही है, जिससे तापमान संतुलित बना हुआ है. अगले तीन दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. हवाओं की रफ्तार कम होते ही दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा.

अतुल कुमार ने बताया कि पछुआ की वजह से फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी और कोहरे से भी राहत मिली है. शुक्रवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 9 डिग्री सेल्सियस रहा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This