गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसाः बेकाबू कार ने सात लोगों को रौंदा, चार लड़कियों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रायबरेलीः यूपी के रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया. रविवार की रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर जनौली के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे सात लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक किशोरी सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

भंडारे से लौट रही थी लड़कियां

जानकारी के अनुसार, जगतपुर के कोडर निवासी रिया पटेल, प्रिया पटेल, हिमांशी, शालिनी, रश्मि, साधना और महिला आसमा चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थी. रात में सभी वहां से पैदल लौट रही थी. इसी दौरान सुलतानपुर जनौली के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया.

दो लड़कियों ने मौके पर और दो ने अस्पताल में तोड़ दम

घटना के बाद मौके  पर चीख-पुकर मच गई. जानकारी  होते ही लोग मौके पर पहुंचे. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए. जगतपुर-डलमऊ रोड पर जाम लग गया. हादसे में हिमांशी और शालिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को जगतपुर सीएचसी व जिला अस्पताल ले जाया गया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आसमा और रश्मि ने भी दम तोड़ दिया. शेष तीनों का उपचार चल रहा है.

जाम से घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए

बताया जा रहा है कि लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लग गया. करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लगी रही. जिसके कारण घटना स्थल से सीएचसी तक दूसरी एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी तो घायलों को अन्य वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया गया है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. कार को कब्जे में ले लिया गया है. फरीर कार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This