बॉलीवुड में दहशत! रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, मांगे करोड़ों रुपए

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Threat in Bollywood: बॉलीवुड में एक बार फिर अपराधियों की धमकियां बढ़ गई हैं. हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बुधवार को अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिली. अब खबर आ रही है कि सलमान खान के करीबी को भी धमकी दी गई है. साथ ही करोड़ों रुपयों की मांग भी की गई है.

करीबी व्यक्ति को धमकी भरा ईमेल मिला

सलमान खान के बेहद करीबी व्यक्ति को धमकी भरा ईमेल मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की है. धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का होने का भी दावा किया है. पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है.

पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी Threat in Bollywood

मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है, जिसके अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है. गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंपा था. पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है.

धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए दी जा रही

यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के महज कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में दहशत का माहौल है. सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं. गैंग ने उनके घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. अब उनके करीबी को निशाना बनाया गया है. वहीं, पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए दी जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘वो मेरे बचपन का प्यार है…?’

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This