अफ्रीका के नील नदी में हादसा: यात्रियों से भरी नाव पलटी, बच्चों-महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

Must Read

Sudan: अफ्रीका में नील नदी एक बार फिर मौत की वजह बन गई. सूडान के उत्तरी नील नदी प्रांत में यात्रियों से खचाखच भरी नाव संतुलन बिगड़ने से नदी में डूब गई. इस हादसे में 15 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल हैं. हालांकि, डूब रहे 6 लोगों को समय रहते बचा लिया गया.

कुछ ही सेकंड में पलट गई नाव

जानकारी के मुताबिक, नाव में कुल 27 लोग सवार थे. नाव जैसे ही नदी के बीच पहुंची वह अचानक डगमगाने लगी और कुछ ही सेकंड में पलट गई. सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क के मुताबिक अब तक 15 शवों को निकाला जा चुका है. राहत की बात यह रही कि 6 लोगों को समय रहते बचा लिया गया. 6 लोग अब भी नदी की लहरों में लापता हैं, जिनकी तलाश में बचाव दल और स्थानीय गोताखोर जुटे हुए हैं.

त्रासदी के पीछे कई बड़े कारण

सूडान में नदी परिवहन आवाजाही का मुख्य साधन है लेकिन यह मौत का सफर भी बनता जा रहा है. इस त्रासदी के पीछे कई बड़े कारण सामने आए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. नाव में न तो लाइफ जैकेट थी और न ही सुरक्षा के कोई अन्य इंतज़ाम. प्रशासन द्वारा नदी परिवहन के नियमों की सरेआम अनदेखी की जा रही है.

नील दुनिया की सबसे लंबी नदी

करीब 6,650 किलोमीटर लंबी नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है. सदियों से यह अफ्रीका की रीढ़ रही है लेकिन हाल के वर्षों में सुरक्षा नियमों में ढिलाई और जर्जर नावों के कारण यहां हादसों का ग्राफ बढ़ा है. स्थानीय डॉक्टरों और संगठनों ने सरकार से मांग की है कि नदी सुरक्षा के कड़े कानून बनाए जाएं और आधुनिक रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराए जाएं.

इसे भी पढ़ें. Gold Silver Price Today: सोना 680 रुपये सस्ता, चांदी 3,000 से ज्यादा लुढ़की; जानें ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This