US में भारतीय छात्रा की मौत पर नरम पडा सिएटल, परिवार से किया करोड़ों डॉलर का समझौता

Must Read

Washington: अमेरिका के सिएटल शहर में 2023 में पुलिस अधिकारी केविन डेव की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से भारत की 23 वर्षीय स्नातकोत्तर छात्रा जाह्नवी कंदुला की मौत हो गई थी. अब सिएटल ने कंदुला के परिवार के साथ 2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर सहमति जताई है.

कंदुला की मौत हृदयविदारक

सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जाह्नवी कंदुला की मौत हृदयविदारक है. शहर को उम्मीद है कि यह वित्तीय समझौता कंदुला परिवार को कुछ हद तक संतोष प्रदान करेगा. कंदुला को अधिकारी केविन डेव की गाड़ी ने उस समय टक्कर मारी थी, जब वह मादक पदार्थ संबंधी एक कॉल के बाद कार्रवाई के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमा वाले क्षेत्र में 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहे थे.

चौराहों पर सायरन का इस्तेमाल

उनकी गाड़ी की आपातकालीन लाइट जल रही थीं और चौराहों पर सायरन का इस्तेमाल भी किया जा रहा था. इवांस के बयान में कहा गया कि जाह्नवी कंदुला का जीवन महत्वपूर्ण था. यह उनके परिवार, मित्रों और हमारे समुदाय के लिए मायने रखता था. कंदुला सिएटल स्थित नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी परिसर में सूचना प्रणाली (इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स) में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही थीं.

समझौते की सूचना दाखिल

कंदुला के परिवार के वकीलों ने तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी. दोनों पक्षों ने पिछले शुक्रवार को किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में समझौते की सूचना दाखिल की. स्थानीय समाचार वेबसाइट पब्लिकॉला ने सबसे पहले इस समझौते की खबर दी. कंदुला की मौत के बाद व्यापक प्रदर्शन हुए थे. भारत के राजनयिकों ने भी मामले की जांच की मांग की थी. समझौते की लगभग दो करोड़ डॉलर की राशि शहर की बीमा पॉलिसी के तहत कवर होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें. Gold Silver Price Today: सोना 680 रुपये सस्ता, चांदी 3,000 से ज्यादा लुढ़की; जानें ताजा रेट

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This