Epstein Files: विवाद के बीच दुबई के शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा, वैश्विक निवेशकों ने दी थी निवेश रोकने की चेतावनी

Must Read

Dubai: हाल ही में सार्वजनिक हुए एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में नाम आने के बाद दुबई की एक प्रमुख बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह कदम उस वक्त उठाया गया, जब वैश्विक निवेशकों ने कंपनी में निवेश रोकने की चेतावनी दे दी थी. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस्तीफा देने वाले अधिकारी को दुबई के शासक का बेहद करीबी और उनका राइट हैंड माना जाता था.

संबंधों को लेकर बढ रहा अंतरराष्ट्रीय दबाव

बता दें कि दुनिया के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कथित संबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल खड़े हो गए. इन दस्तावेजों में कथित तौर पर एपस्टीन के साथ कारोबारी अवसरों पर बातचीत, निजी मुलाकातों और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक चर्चाओं का जिक्र है.

100% रशियन महिला का संदर्भ

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इन बातचीतों में एक बार 100% रशियन महिला का संदर्भ आया था, जिसने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दीं. इसके साथ ही एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े कथित टॉर्चर वीडियो और महिलाओं के शोषण के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया.

नेतृत्व स्तर पर तय नहीं होती जवाबदेही

जैसे ही विवाद की आंच कंपनी तक पहुंची. कई अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और कारोबारी साझेदारों ने साफ कर दिया कि जब तक नेतृत्व स्तर पर जवाबदेही तय नहीं होती. वे निवेश पर पुनर्विचार करेंगे. इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शीर्ष अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार किया और नए नेतृत्व की नियुक्ति का ऐलान किया.

एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाक्रम सिर्फ एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं है बल्कि यह दर्शाता है कि एपस्टीन कांड की गूंज अब वैश्विक कॉरपोरेट और राजनीतिक गलियारों में भी तेज़ी से सुनाई दे रही है. खाड़ी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कारोबारी संस्थाओं पर पारदर्शिता और जवाबदेही का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. Janata Darshan: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This