US पढ़ने गया भारतीय छात्र लापता! अमेरिकी अधिकारियों के साथ तलाश में जुटा दूतावास

Must Read

New York: अमेरिका में भारतीय छात्र अचानक लापता हो गया है. कर्नाटक निवासी साकेत श्रीनिवासैया University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे थे. इस खबर के बाद विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता सामने आई है. इस मामले पर Consulate General of India, San Francisco  ने गहरी चिंता जताई है.

लापता होने की जानकारी बेहद चिंताजनक

दूतावास ने बताया कि वह छात्र के माता-पिता के संपर्क में है. दूतावास स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर साकेत की तलाश में जुटा हुआ है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने की जानकारी बेहद चिंताजनक है. हरसंभव सहायता की जा रही है.

विदेशों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

साकेत श्रीनिवासैया की गुमशुदगी ने एक बार फिर विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि यह घटना कोई पहली नहीं है. बीते वर्षों में विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों ने नस्लीय भेदभाव, हमलों और स्थानीय प्रशासन की कथित लापरवाही की शिकायतें उठाई हैं.

छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

इसी मुद्दे पर लोकसभा में सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा सवाल पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय ने बताया था कि सरकार भारतीय छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेशों में किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत संबंधित देश की सरकार के सामने उठाया जाता है.

लगातार संपर्क में रहता है दूतावास

भारतीय दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में रहते हैं. प्री-ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करते हैं और MADAD पोर्टल, व्हाट्सऐप ग्रुप, इमरजेंसी हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि संकट की स्थिति में भारतीय समुदाय कल्याण कोष के जरिए छात्रों को मदद दी जाती है और जरूरत पड़ने पर बड़े पैमाने पर निकासी अभियान भी चलाए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. Janata Darshan: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This