UP Board Exam 2026: आखिर क्यों छात्र खुद नहीं डाउनलोड कर पाएंगे अपना Admit Card? जानिए UPMSP का नया नियम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए साल की सबसे अहम घड़ी अब बिल्कुल करीब आ चुकी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं. अगर आपके घर में भी कोई छात्र इस बार परीक्षा दे रहा है, तो यह जानकारी बेहद जरूरी है. करीब 50 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा को लेकर बोर्ड और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.

ऐसे मिलेगा प्रवेश पत्र

अक्सर छात्र इंटरनेट पर इस तलाश में रहते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें. यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है कि अगर आप ‘रेगुलर’ स्टूडेंट हैं, तो आप खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. बोर्ड के नियमों के अनुसार रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन नहीं मिलेगा. उन्हें अपना प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल से ही प्राप्त करना होगा, जिस पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होना जरूरी है. बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. वहीं प्राइवेट अभ्यर्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा का समय और कड़े इंतजाम

इस बार परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से होगी. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नकल करने या कराने वालों पर इस बार गाज गिरनी तय है. प्रदेश के 8000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाए गए हैं. यानी परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जा सकेगी.

सेंटर लिस्ट और मॉडल पेपर

अगर आपको अभी भी अपना परीक्षा केंद्र (Exam Center) ढूंढने में दिक्कत आ रही है, तो घबराइए मत. यूपी बोर्ड की वेबसाइट के ‘Downloads’ सेक्शन में जाकर आप अपने जिले की पीडीएफ फाइल देख सकते हैं. इसके अलावा, आखिरी समय में तैयारी को पुख्ता करने के लिए बोर्ड ने मॉडल पेपर भी जारी किए हैं. जानकारों का कहना है कि पिछले 5 साल के पेपर सॉल्व कर लेने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है और पेपर का पैटर्न भी समझ आ जाता है.

कब तक आएगा रिजल्ट ?

परीक्षाएं शुरू होते ही छात्रों और अभिभावकों की नजर रिजल्ट की तारीख पर टिक जाती है. पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में काफी तेजी लाई है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़े: पजाबः CBSE बोर्ड एग्जाम के बीच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This