‘एपस्टीन फाइलों को छिपा रहा है ट्रंप प्रशासन!’ हिलेरी क्लिंटन का अमेरिकी राष्ट्रपति पर तीखा हमला

Must Read

Washington: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को जल्दी सार्वजनिक किया जाए, ताकि सच और झूठ पर से पर्दा उठ सके. वहीं हिलेरी ने डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बर्लिन में आयोजित वर्ल्ड फोरम के दौरान बीबीसी को दिए एक विशेष इंटरव्यू में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि जान-बूझकर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया को धीमा किया जा रहा है.

दस्तावेजों को सामने नहीं ला रहा ट्रंप प्रशासन

हिलेरी क्लिंटन ने सीधे तौर पर कहा कि फाइलें जारी कीजिए. इसे जान-बूझकर धीमा किया जा रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि ट्रंप प्रशासन इन दस्तावेजों को पारदर्शी तरीके से सामने नहीं ला रहा है. यह मामला तब और गंभीर हो गया है जब बिल और हिलेरी क्लिंटन दोनों को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की समिति के सामने पेश होना है. हिलेरी क्लिंटन 26 फरवरी जबकि बिल क्लिंटन 27 फरवरी को पेश होंगे.

डेमोक्रेट्स की तुलना में कहीं अधिक किया काम

दूसरी ओर हिलेरी के आरोपों पर व्हाइट हाउस ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने फाइलें जारी करके पीड़ितों के लिए डेमोक्रेट्स की तुलना में कहीं अधिक काम किया है. बिल क्लिंटन और एपस्टीन का संबंध जेफरी एपस्टीन, जो 2019 में जेल में मृत पाया गया था, पर यौन अपराधों के गंभीर आरोप थे. इन फाइलों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का नाम शामिल होना विवाद का सबसे बड़ा कारण है.

इस दावे की अग्निपरीक्षा होगी पेशी

हालांकि बिल क्लिंटन का दावा है कि उन्होंने लगभग दो दशक पहले ही एपस्टीन से अपने सारे संबंध खत्म कर लिए थे लेकिन समिति के सामने उनकी पेशी इस दावे की अग्निपरीक्षा होगी. फरवरी के आखिरी हफ्ते (26-27 फरवरी) में होने वाली यह पेशी अमेरिकी राजनीति की दिशा तय करेगी. क्या इन फाइलों में कुछ ऐसा है जो क्लिंटन परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, या यह केवल ट्रंप प्रशासन द्वारा राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है?

इसे भी पढ़ें. UP Board Exam 2026: आखिर क्यों छात्र खुद नहीं डाउनलोड कर पाएंगे अपना Admit Card? जानिए UPMSP का नया नियम

Latest News

अगर आप भी गर्मियों में खाते हैं अंडा, तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

Egg : वैसे तो अंडा खाना सेहत के लिए अच्‍छा होता है. लेकिन बता दें कि अंडा गर्म भी...

More Articles Like This