ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ की बैठक में शामिल होने के लिए US पहुंचे PAK PM शहबाज़ शरीफ़

Must Read

Washington: ट्रंप के विशेष आमंत्रण पर बोर्ड ऑफ़ पीस की पहली बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ अमेरिका पहुंच गए हैं. उनके साथ उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार भी शामिल हैं. 18 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे का मुख्य केंद्र वॉशिंगटन में होने वाली उच्च स्तरीय बैठकें और अमेरिकी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता है.

आज होनी है यह बैठक

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष आमंत्रण पर बोर्ड ऑफ़ पीस की पहली बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए हैं. यह बैठक आज यानी गुरुवार 19 फरवरी को होनी है. पिछले महीने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में इस शांति बोर्ड का गठन किया गया था.

PAK का एक शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद

प्रधानमंत्री अकेले इस दौरे पर नहीं हैं. उनके साथ पाकिस्तान का एक शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है, जिसमें उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार शामिल हैं. मंत्रिमंडल के अन्य वरिष्ठ मंत्री और उच्चाधिकारी भी गए हुए हैं. बोर्ड ऑफ़ पीस की बैठक के अलावा शहबाज़ शरीफ़ अमेरिका की वरिष्ठ लीडरशिप के साथ अलग से भी मुलाकात करेंगे.

वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना

इन बैठकों में मुख्य रूप से पाकिस्तान-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों, सुरक्षा सहयोग और वर्तमान वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है. राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में पाकिस्तान के साथ संबंधों की यह नई दिशा अंतरराष्ट्रीय गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

सारे एशियाई देशों के मुकाबले काफी कम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दौरे पर हैं. भारत के ऊपर लगे टैरिफ को अमेरिका ने 25 से 18 फीसदी कर दिया है, जो सारे एशियाई देशों के मुकाबले काफी कम है. इस डील से पाकिस्तान को काफी मिर्ची लगी थी,  क्योंकि उसके ऊपर अमेरिका ने अभी भी 19 फीसदी का टैरिफ लगाया हुआ है.

इसे भी पढ़ें. छत्रपति शिवाजी महाराज को पीएम मोदी ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘सिर्फ एक नाम नहीं, हमारे आराध्य’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This