मथुरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

Must Read

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर तेज रफ्तार फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह युवकों को बाहर निकाला, तब तक सभी की मौत हो गई थी. हालांकि बाद में पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला.

सगाई समारोह में जा रहे थे चार युवक

पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हमउम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल (23) उनके चचेरे भाई मोहित (21) और अमित (23) एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे.

गाड़ी को अमित ही चलाता था

गाड़ी स्वामी एडवोकेट सज्जन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी को अमित ही चलाता था. वही गाड़ी लेकर निकला था. जैसे ही उनकी कार रात लगभग नौ बजे नगला देविया के निकट मोड़ पर पहुंची तो अमित गाड़ी को तीव्र मोड़ पर घुमा नहीं पाया और गाड़ी लहराती हुई सीधे सड़क किनारे नहर में गिर गई. आस-पास के लोग कार को नहर में गिरता देख फौरन दौड़कर मदद के लिए पहुंचे.

ग्रामीणों ने लोगों को कार से निकाला

इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी. जब तक ग्रामीणों ने लोगों को कार से निकाला तब तक चारों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शिनाख्त करके तीन के परिजन को सूचना दे दी. एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

कस्बे में शोक की लहर

नहर में कार गिरने से डूबकर मृत युवकों में से एक कानून की पढ़ाई कर रहा था. युवक के डूबने से मौत के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. जान पहचान वाले भी मौके पर और बाद में थाने की ओर दौड़ लिए. महावन थाना क्षेत्र के कुछ युवक कार से परिवार में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए डीग की ओर जा रहे थे. रास्ते में उनकी कार नहर में गिर गई.

इसे भी पढ़ें. AI Impact Summit 2026: समिट में पीएम मोदी बोले— एआई इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This