SA के खिलाफ IND ने बनाया तीसरा न्यूनतम स्कोर, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम को इस मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारतीय टीम का 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद से चला आ रहा विजय क्रम टूट गया.

भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी हार है

भारतीय टीम को जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 188 रन का लक्ष्य दिया था. बड़े स्कोर के दबाव में भारतीय टीम बिखर गई. टीम इंडिया महज 111 रन पर सिमट गई और 76 रन से मैच गंवा बैठी. टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी हार है. 111 का स्कोर भारतीय टीम का विश्व कप के इतिहास में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी है.

सबसे छोटा स्कोर 79 है T20 World Cup 2026

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में सबसे छोटा स्कोर 79 है. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में ही 79 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रन बना सकी थी. टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का चौथा न्यूनतम स्कोर 118 है. यह स्कोर 2009 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. पांचवां न्यूनतम स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 में आया था. टीम इंडिया तब न्यूयॉर्क में 119 रन पर सिमट गई थी. हालांकि, उस मैच में भारतीय टीम विजयी रही थी.

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में बड़ी हार का सामना करने वाली टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. टीम इंडिया का रन रेट माइनस में चला गया है. सेमीफाइनल में जगह बनाने की किसी भी संभावना को बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच 26 फरवरी को चेन्नई में और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने सोफी के साथ रचाई शादी, कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई

Latest News

Jammu-Kashmir: LOC के पास मिले पाकिस्तान और अमेरिका के नोट चिपके संदिग्ध गुब्बारें, जांच में जुटी पुलिस

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से सुरक्षाकर्मियों की टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के...

More Articles Like This